बहराइच: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला संरक्षक पुरनवन गोस्वामी की अध्यक्षता में सभी कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां पर किसानों ने धरना …
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला संरक्षक पुरनवन गोस्वामी की अध्यक्षता में सभी कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां पर किसानों ने धरना दिया। संरक्षक ने कहा कि रिसिया विकास खंड के ग्राम पंचायत पड़री तारा निवासी अकबाल बहादुर त्रिपाठी की ओर से कई बार शिकायती पत्र दिया गया। इसके बाद भी लेखपाल प्रीति मिश्रा द्वारा कार्यवाई नहीं की जा रही है। गांव निवासी पारस पत्नी राम सुहावन को उज्ज्वला गैस योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
संरक्षक ने कहा कि शिवपुर विकास खंड के पिपरिया से नरोत्तमपुर और राजापुर से शिवपुर की खराब सड़क को सही कराने की मांग की। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर सभी ने पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सम्बोधित नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को दिया। इस दौरान जिला प्रभारी राजेश कुमार वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ मिश्रा, आकाश बहादुर तिवारी, अंबिका प्रसाद यादव समेत अन्य शामिल रहे।
पढ़ें-बाराबंकी: महादेवा में लोधेश्वर के जलाभिषेक को उमड़ा जनसैलाब, रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार
