बहराइच: मजदूरी करने गए श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टसार्टम के लिए भेजा
बहराइच। कोतवाली देहात के अमीनपुर गांव निवासी एक श्रमिक मजदूरी के लिए दूसरे गांव गया था। वहां पर वह अचेतावस्था में पड़ा था। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली देहात के ग्राम अमीनपुर नगरौर निवासी जुगनू (26) पुत्र लल्लन …
बहराइच। कोतवाली देहात के अमीनपुर गांव निवासी एक श्रमिक मजदूरी के लिए दूसरे गांव गया था। वहां पर वह अचेतावस्था में पड़ा था। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली देहात के ग्राम अमीनपुर नगरौर निवासी जुगनू (26) पुत्र लल्लन श्रमिक था। भाई पिंटू ने बताया कि रविवार को वह मजदूरी के लिए बारा पत्थर गांव गया था। यहां पर स्थित मुर्गी फार्म के पास जुगनू अचेतावस्था में पड़ा था।
आसपास के लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां पर सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पढ़ें-बहराइच: मटेरा थाने में तैनात दीवान समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, जानें वजह
