‘मुझे सास-ससुर पर अत्यंत गर्व है…’, ऋषि सुनक ने पारिवारिक संपत्ति पर दी सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे ऋषि सुनक ने कहा कि उन्हें अपने भारतीय सास-ससुर- इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने मीडिया के एक तबके में उनकी पत्नी अक्षता की पारिवारिक संपत्ति के बारे में की जा रहीं टिप्पणियों को लेकर …

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे ऋषि सुनक ने कहा कि उन्हें अपने भारतीय सास-ससुर- इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने मीडिया के एक तबके में उनकी पत्नी अक्षता की पारिवारिक संपत्ति के बारे में की जा रहीं टिप्पणियों को लेकर यह पलटवार किया।

टेलीविज़न पर तीखी बहस के दौरान ब्रिटेन में जन्मे 42 वर्षीय पूर्व वित्त मंत्री से, उनकी पत्नी के इस साल की शुरुआत में सुर्खियों में रहे कर मामलों के बारे में पूछा गया। अक्षता ने उस समय इन्फोसिस भागीदारी से अपनी भारतीय आय पर ब्रिटेन में भी कर अदा करने के लिए अपनी कानूनी गैर मूल निवास स्थिति को स्वेच्छा से त्याग दिया था। सुनक को अपने स्वयं के यूएस ग्रीन कार्ड की स्थिति को लेकर भी सवालों का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने चांसलर के रूप में दायित्व मिलने के कुछ महीनों के बाद कथित तौर पर छोड़ दिया था। उन्होंने रविवार रात आईटीवी चैनल पर बहस के दौरान कहा, “मैं हमेशा सामान्य रूप से ब्रिटेन का करदाता रहा हूं। मेरी पत्नी दूसरे देश से है इसलिए उसके साथ अलग व्यवहार किया जाता है, लेकिन मुद्दे को सुलझा लिया गया।”

सुनक ने कहा, “मेरी पत्नी के परिवार की संपत्ति के बारे में एक टिप्पणी है। तो, मुझे इस पर बात करने दें…मेरे सास-ससुर ने जो हासिल किया है, मुझे उस पर अत्यंत गर्व है।’’ उन्होंने कहा, “मेरे ससुर के पास कुछ भी नहीं था, बस एक सपना था और कुछ सौ पाउंड थे जो मेरी सास की बचत ने उन्हें प्रदान किए, और इसके साथ ही उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे प्रतिष्ठित, सबसे सफल कंपनियों में से एक का निर्माण किया जो यहां ब्रिटेन में हजारों लोगों को रोजगार देती है।”

सुनक ने कहा, “यह एक ऐसी कहानी है जिस पर मुझे वास्तव में गर्व है और प्रधानमंत्री के रूप में, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हम यहां उनकी तरह और कहानियां बना सकें।” बोरिस जॉनसन की जगह ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल शेष बचे पांच दावेदारों के बीच यह बहस हुई। सुनक अभी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Rishi Sunak: ब्रिटेन में मतदाता का मानना, अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे ऋषि सुनक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता