बहराइच: चाइनीज मांझे में फंसकर शिक्षक का गला कटा, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बाइक से अपने घर वापस आ रहे शिक्षक की गर्दन चाइनीज मांझे में फंस कर कट गई। जिससे शिक्षक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और तड़पने लगे। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को राहगीरों ने पास के चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के उपचार के बाद शिक्षक की जान बच सकी। जिले के …

बहराइच। बाइक से अपने घर वापस आ रहे शिक्षक की गर्दन चाइनीज मांझे में फंस कर कट गई। जिससे शिक्षक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और तड़पने लगे। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को राहगीरों ने पास के चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के उपचार के बाद शिक्षक की जान बच सकी। जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के बंगलाचक गांव निवासी सुरेंद्र पाल सिंह शिवपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बढैया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।

रविवार सुबह वह बहराइच शहर के गोलवाघाट के पास स्थित अपने प्लाट पर मजदूरों के काम की देखरेख करने गए थे। देर शाम करीब साढ़े 7 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में त्रिमुहानी घाट बाईपास के पास पतंग से जुड़ी चाइनीज मांझे में उनकी गर्दन फंस गई। जिससे उनकी गर्दन कट गई और गले पर गहरा घाव हो गया। घायल अवस्था में ही वह मोटरसाइकिल से गिर पड़े। मार्ग पर गुजर रहे राहगीरों ने इन्हें तड़पता देख तुरन्त पास के चिकित्सालय में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने इनके गर्दन पर टांके लगाकर खून के बहाव को रोका। गनीमत रही की सिर पर लगे हेलमेट ने मांझे की धार से काफ़ी हद तक उन्हें बचा लिया नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। शिक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने हालत स्थिर होने के बाद मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है।

हेलमेट से बची जान

शिक्षक सुरेंद्र पाल ने हेलमेट लगा रहा था। जिससे मांझे में फंसने पर काफी बचाव हो सका। हेलमेट ने होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

चाइनीज मांझे में फंसकर कई लोग गंवा चुके हैं जान

जिले में चाइनीज मांझे में फंसकर कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई घायल हो चुके हैं। करीब चार माह पूर्व मरी माता मंदिर के पास चाचा भतीजे चाइनीज मांझे से घायल हो गए थे। जिसमे भतीजे की मौत हो गई थी। जबकि एक वर्ष पूर्व भी महम्मदा ओवर ब्रिज पर रिसिया के भक्तापुर निवासी युवक ने चाइनीस मांझे के चपेट में आने से अपनी जान गवा दी थी। जिले में चाइनीज मांझे के धड़ल्ले से बिक्री के चलते लोगों की जिंदगी दांव पर हैं, लेकिन पुलिस हादसे के बाद रस्म अदायगी कर मामला छोड़ देती है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: शिक्षकों पर नकेल कसने की तैयार, अभिभावक अब इस नंबर पर कर सकेंगे अध्यापकों की शिकायत

संबंधित समाचार