हल्द्वानी: सरस मार्केट का नलकूप फुंका, बाजार में पेयजल संकट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संस्थान के नलकूपों के फुंकने का दौर जारी है। अब सरस मार्केट के नलकूप की मोटर जवाब दे गई। इससे बाजार क्षेत्र में पानी की समस्या गहरा गई। उधर, सुभाष नगर का नलकूप अब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो सका है। इससे वहां के लोगों को पानी की समस्या …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संस्थान के नलकूपों के फुंकने का दौर जारी है। अब सरस मार्केट के नलकूप की मोटर जवाब दे गई। इससे बाजार क्षेत्र में पानी की समस्या गहरा गई। उधर, सुभाष नगर का नलकूप अब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो सका है। इससे वहां के लोगों को पानी की समस्या हो रही है।

सरस बाजार के नलकूप से शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में भी पानी की सप्लाई होती है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पानी भेजा जाता है। यह नलकूप शुक्रवार को खराब हो गया था। पानी नहीं पहुंचा तो लोगों ने इसकी जानकारी जल संस्थान को दी। वहां से उन्हें नलकूप के खराब होने की जानकारी मिली। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि नलकूप को ठीक किए जाने का काम चल रहा है।

उधर, सुभाष नगर में भी नलकूप पहले खराब हो गया था। उसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है, इससे लोग परेशान है। अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि नलकूपों को ठीक करने का काम चल रहा है। जल्द ही सप्लाई सुचारू हो जाती है। डिमांड के अनुसार टैंकरों की व्यवस्था की गई है।

संबंधित समाचार