अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस मामले में कोर्ट का आदेश, याचिका को अपील में बदलें
लखनऊ/विधि संवाददाता। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले की सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि मामले में पुनरीक्षण याचिका पोषणीय नहीं है लिहाजा न्यायालय ने याचिका को अपील में परिवर्तित करने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि याचिका में सभी 32 अभियुक्तों को दोषी …
लखनऊ/विधि संवाददाता। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले की सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि मामले में पुनरीक्षण याचिका पोषणीय नहीं है लिहाजा न्यायालय ने याचिका को अपील में परिवर्तित करने का आदेश दिया है।
उल्लेखनीय है कि याचिका में सभी 32 अभियुक्तों को दोषी करार दिये जाने की भी मांग की गई है। याचिका में विशेष अदालत, अयोध्या प्रकरण ने 30 सितम्बर 2020 के निर्णय को चुनौती दी गई है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : विवादित ढांचा विध्वंस मामले में पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई 18 को
