रुद्रपुर: शादी के चार महीने बाद ही फांसी पर झूली विवाहिता, मौत
रुद्रपुर, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते साड़ी का फंदा लगाकर विवाहिता रोशनदान से झूल गई। महिला को फंदे से उतारकर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिवपुर, जाफरपुर निवासी इंद्रा बंगाली कॉलोनी निवासी ममता समद्दार …
रुद्रपुर, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते साड़ी का फंदा लगाकर विवाहिता रोशनदान से झूल गई। महिला को फंदे से उतारकर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शिवपुर, जाफरपुर निवासी इंद्रा बंगाली कॉलोनी निवासी ममता समद्दार का चार माह पूर्व इंद्रा बंगाली कॉलोनी निवासी अजय से विवाह हुआ था। रविवार शाम को अजय काम की तलाश में घर से निकला था और उसके मां-बाप भी काम करने गये हुए थे। घर में ममता अकेली थी। इस दौरान उसने साड़ी का फंदा बनाकर कमरे के रोशनदान में बांधकर उससे लटक गई।
आसपास के लोगों ने खिड़की से ममता को लटका हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद वह लोग महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
