बरेली: उमस भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, कल से चार दिन तक बारिश के आसार
बरेली, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। लोगों को उम्मीद थी कि सावन के पहले सोमवार को बारिश होगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। उनकी हसरत पूरी नहीं हुई। हालांकि मंगलवार से तीन चार दिन तक बारिश के आसार बन रहे हैं। सोमवार को धूप के चलते अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। …
बरेली, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। लोगों को उम्मीद थी कि सावन के पहले सोमवार को बारिश होगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। उनकी हसरत पूरी नहीं हुई। हालांकि मंगलवार से तीन चार दिन तक बारिश के आसार बन रहे हैं। सोमवार को धूप के चलते अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून सक्रिय है, लेकिन उसका मूवमेंट दूसरी दिशा से है, जिसकी वजह से बारिश इस समय होनी चाहिए मगर वह नहीं हो पा रही। सामान्यता जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश देखने को मिलती है, लेकिन मानसून के मध्य क्षेत्र से होकर गुजरने की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मंगलवार से तीन-चार दिन तक अच्छी बरसात हो सकती है।
ये भी पढ़ें- बरेली: बिरयानी दुकान विवाद में दरगाह आला हजरत से दखल की मांग
