आज का राशिफल। 19 जुलाई, 2022
मेष आज आपको किसी से झूठ नहीं बोलना चाहिए। पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज न करें। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। वृष आज समय पर सारे कार्य पूर्ण हो जायेंगे। व्यापार में बड़े अनुबन्ध और ऑर्डर मिलने की …
मेष
आज आपको किसी से झूठ नहीं बोलना चाहिए। पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज न करें। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी।
वृष
आज समय पर सारे कार्य पूर्ण हो जायेंगे। व्यापार में बड़े अनुबन्ध और ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। घर का वातावरण बहुत ही शान्त रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे।
मिथुन
आज कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में काफी धन खर्च कर सकते हैं। कला की तरफ आप आकर्षित रहेंगे। रुके हुए कार्य दोबारा शुरू होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वभाव में चंचलता का भाव रहेगा।
कर्क
आज जॉब में अचानक ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है। ऑफिस के माहौल में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। छात्रों को शिक्षा में थोड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा।
सिंह
आज किसी पारिवारिक सदस्य से झगड़ा हो सकता है। अनैतिक कार्यों से धन कमाने की कोशिश न करें। बातचीत के दौरान सही शब्दों का चयन करें। धार्मिक यात्रा में कठिनाई हो सकती है। सहकर्मियों के साथ व्यवहार खराब न करें।
कन्या
आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। पूरी एकाग्रता के साथ सभी काम करेंगे। मेहनत का लाभ मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें। येन-केन प्रकारेण अपना काम बना ही लेंगे।
तुला
आज एकान्त में आपको समय अवश्य बिताना चाहिए। पिता के कार्यों में आप सहयोग देंगे। पिछले काफी समय से जिस कार्य में फंसे थे वो आज पूर्ण हो सकता है। कारोबार में बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको भागा-दौड़ी करनी पड़ेगी।
वृश्चिक
आज व्यवसाय में आपको मैनेजमेन्ट दुरुस्त करना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग में छूट मिल सकती है। ऑफिस का माहौल बहुत ही शान्त और सहयोगात्मक रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह को ज्यादा महत्व न दें। लेकिन लोग आपकी सलाह से लाभान्वित होंगे।
धनु
आज परिजनों के साथ डिनर पर जा सकते हैं। तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी। वैवाहिक संबंधों में अनबन हो सकती है। काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में उलझनों का अंबार रहेगा।
मकर
आज वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश करने की संभावना है। आप नए कार्यों में काफी रुचि ले सकते हैं। सरकारी अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है।
कुंभ
आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। अपनी उपलब्धियों पर ज्यादा अहंकार न करें। महिलाओं को शॉपिंग करते समय सावधानी रखनी चाहिए। गैस और कब्जियत की शिकायत हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन
आज अनुभवी लोगों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बितायेंगे। आपके काम की सर्वत्र प्रशंसा होगी। व्यवहार में नरमी और सौम्यता का भाव रखें। व्यापार की परेशानियों का निवारण होगा।
