मुरादाबाद : दिल्ली हाईवे पर गड्ढे में पलटी चौकी प्रभारी की कार, हालत गंभीर
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाने की लाइनपार चौकी के प्रभारी अखिलेश गंगवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दर्दनाक हादसा बरेली दिल्ली हाईवे पर सोमवार देर रात हुआ। घायल दरोगा का उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बरेली पुलिस के …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाने की लाइनपार चौकी के प्रभारी अखिलेश गंगवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दर्दनाक हादसा बरेली दिल्ली हाईवे पर सोमवार देर रात हुआ। घायल दरोगा का उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
बरेली पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 11:30 बजे पीआरवी 0 196 फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में बरेली दिल्ली हाईवे पर गश्त कर रही थी। बलिया अंडरपास से गुजरते वक्त पीआरवी वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने देखा कि मुरादाबाद की तरफ से बरेली की ओर तेज रफ्तार जा रही है। कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई है।
वाहन रोककर पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे। वहां एक कार में खून से लथपथ दरोगा बेसुध मिला। हादसे की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर एंबुलेंस बुलाई। घायल दरोगा को साथ लेकर वह बरेली स्थित सिद्धिविनायक हॉस्पिटल पहुंचे। दरोगा के दाहिने पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों के मुताबिक दरोगा की हालत बेहद नाजुक है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: गैंगस्टर भूरा को दो साल के कठोर कारावास की सजा
