इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ सड़क हादसा, तीन की मौत
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार की भोर होते ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा घटित हो गया। आपको बतादें लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घटित हुए इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पहुँच …
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार की भोर होते ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा घटित हो गया। आपको बतादें लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घटित हुए इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पहुँच अन्य सहयोगियों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़ी एक बस को पीछे से एक डीसीएम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बस के चालक-परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं डीसीएम में सवार एक व्यक्ति की भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है उक्त हादसा मंगलवार की भोर होते ही घटित हुआ है ये मामला तब हुआ जब दिल्ली से लखनऊ जा रही उक्त बस के खराब हो जाने पर बस का चालाक-परिचालक बस में आई खराबी को सही कर रहे थे, इसी बीच पीछे से आई एक डीसीएम ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस का चालक और परिचालक सहित डीसीएम का कंडक्टर घायल हो गया।
जिसपर तीनों घायलों को तत्काल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी लेजाया गया जहां तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस घायलों की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है।
पांच घण्टे बाद हुई मृतकों की शिनाख्त
इटावा जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार की भोर होते ही घटित हुआ सड़क हादसा में तीन लोगों की मौत के पांच घण्टे बाद शिनाख्त हो सकी है। आपको बतादें आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 123 किलो मीटर पर हुए हादसे में मरने वालों में
एक डीसीएम चालक रिजवान 19 साल के बेटे सिद्दीक अहमद निवासी ईद जागीर थाना नवाबगंज जिला बरेली की मौत हो गई जब की उसका पिता सिद्दीक अहमद बेटा मजनू वख्स निवासी गीत जागीर थाना नवाबगंज बरेली उम्र करीब 45 साल गंभीर रूप से घायल हो गया है।
इसके अलावा बस के कंडक्टर शंकर की मौत हो गई है। जब की बस की सवारी रामबाबू राय पुत्र धीरज राय निवासी मईसार थाना रुलीसैदपुर जिला सीतामढ़ी बिहार घायल हो गया है।
एक अन्य की भी मौत हुई है। जिसके नाम पते की जानकारी अभी नहीं हो पाई है प्रयास जारी है। बस मालिक बृजकिशोर पुत्र हरि शंकर निवासी डी-65 सेक्टर-1 रोहिणी थाना रोहिणी दिल्ली से इटावा के लिए चल पड़े हैं। पुलिस बस मालिक ब्रजकिशोर का इटावा पहुँचने का इंतजार कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
पढ़ें-गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल
