गरमपानी: मुआवजे के इंतजार में पथरा गई किसानों की आंखें, नहीं हो सकी नुकसान की भरपाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। गांव में सड़क निर्माण को भारी भरकम बजट तो खर्च हो रहा है पर सड़क की जद में आने वाली किसानों की कृषि भूमि का मुआवजा ही नही बांटा जा रहा है। मुआवजे की राह देखते देखते किसान थक चुके हैं। अब किसानों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का मन बना लिया …

गरमपानी, अमृत विचार। गांव में सड़क निर्माण को भारी भरकम बजट तो खर्च हो रहा है पर सड़क की जद में आने वाली किसानों की कृषि भूमि का मुआवजा ही नही बांटा जा रहा है। मुआवजे की राह देखते देखते किसान थक चुके हैं। अब किसानों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का मन बना लिया है।

बेतालघाट ब्लॉक के थुवा – लोहाली मोटर मार्ग निर्माण के दौरान धारी गांव के कई किसानों के आडू के बगीचे व कृषि भूमि जद में आ गई। विभागीय अधिकारियों ने सर्वे भी किया। उम्मीद थी कि मुआवजा मिलेगा पर चार साल इंतजार के सिवाय और कुछ भी ना मिला। किसानों का आरोप है कि आज तक मुआवजा नहीं बांटा जा सका है। संबंधित विभाग के अधिकारी बार-बार आश्वासन आश्वासन देते हैं पर मुआवजा नहीं मिल सका है।

काफी फल उत्पादक कास्तकारों को नुकसान उठाना पड़ा है। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले मोटर मार्ग का 13 किलोमीटर दायरे में निर्माण किया जा रहा है पर काश्तकारों का सुधलेवा कोई नहीं है। रोड निर्माण में कई काश्तकारों को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय काश्तकारों के अनुसार उनके सैकडों पेड़ रोड निर्माण की जद में आए पर उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया जा सका है।

विभागीय अधिकारी काश्तकारों को महज आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं दे रहे। किसानों ने अब आर-पार का ऐलान कर दिया है। किसान गिरीश रावत, बालम सिंह रावत, संजय सिंह रावत, गोपाल दत्त भट्ट, पूरन चंद्र भट्ट, महेश चंद्र भट्ट, राजन भट्ट, प्रेम सिंह, रमेश जोशी, ओम प्रकाश पांडे, गरीश चंद्र पांडे, किशोर पांडे, गरीश जोशी ने दो टूक कहा है कि यदि जल्द मुआवजा वितरित नहीं किया गया तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।

संबंधित समाचार