Video: सुरजेवाला बोले- हरियाणा के CM और गृहमंत्री को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए
नूंह। हरियाणा के नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की खनन माफियाओं ने डंपर से कुचलकर हत्या कर दी। इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान आया है। सीएम खट्टर ने परिवार को एक करोड़ रुपये के मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा …
नूंह। हरियाणा के नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की खनन माफियाओं ने डंपर से कुचलकर हत्या कर दी। इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान आया है। सीएम खट्टर ने परिवार को एक करोड़ रुपये के मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं और डीएसपी को शहीद का दर्जा मिलेगा।
नूंह में डीएसपी की हत्या मामले में विपक्ष हरियाणा सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, हरियाणा में खनन माफियाओं का गठजोड़ सीधे-सीधे सरकार से है। खट्टर सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। हमारी मांग है कि डीएसपी की दर्दनाक हत्या की जांच पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या फिर सिटिंग जज से करवाई जाए।
सुरजेवाला ने कहा कि यमुनानगर में यमुना पर पुल बना खुली लूट हो, ड़ाडम, भिवानी में नाजायज़ माइनिंग कर पहाड़ खिसकने से हुई मौत से लेकर नूंह, मेवात तक खनन माफिया का “बेख़ौफ़ जंगलराज” क़ायम है। भाजपा-जजपा सरकार और खनन माफिया की साँठगाँठ साफ़ है। प्रदेश के खजाने व खनिज संपदा की लूट निरंतर जारी है। हमारी मांग है कि नूंह में DSP की हत्या की हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या न्यायाधीश के द्वारा न्यायिक जांच हो। 30 दिन में माफिया-सफ़ेदपोशों की मिलीभगत बेनक़ाब हो। केवल छुटभैया कारिंदे नहीं, असली खनन माफिया की गिरफ्तारी हो। DSP के परिवार को 5 करोड़ का मुआवज़ा व नौकरी मिले।
DSP सुरेंद्र सिंह की मौत पर बोले Congress नेता @rssurjewala बोले- हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए.@mlkhattar @AmitShah @INCIndia #HaryanaPolice #HaryanaMSMESamwaad pic.twitter.com/ktKWVZq0nV
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) July 19, 2022
ये भी पढ़ें : हरियाणा डीएसपी हत्याकांड: DSP को कुचलने वाले बदमाश का एनकाउंटर, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली
ये भी पढ़ें : DSP की हत्या पर सीएम खट्टर का ऐलान, परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद, मिलेगा शहीद का दर्जा
ये भी पढ़ें : हरियाणा में बेखौफ खनन माफियाओं का आतंक, नूंह में DSP को डंपर से कुचला, मौत
