हल्द्वानी: कार्मिक के स्थानांतरण पर मनमानी का आरोप, सचिव से मिले कर्मचारी नेता
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रशिक्षण संस्थान में स्थानांतरण को लेकर कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने इस मामले में सचिव से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने स्थानांतरण कार्रवाई में मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपात्रों के स्थानांतरण कर दिए गए, जबकि जिनके तबादले होने चाहिए थे उन्हें स्थानांतरित नहीं किया गया। उत्तराखंड राजकीय …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रशिक्षण संस्थान में स्थानांतरण को लेकर कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने इस मामले में सचिव से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने स्थानांतरण कार्रवाई में मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपात्रों के स्थानांतरण कर दिए गए, जबकि जिनके तबादले होने चाहिए थे उन्हें स्थानांतरित नहीं किया गया।
उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी नेता मंगलवार को सचिवालय में कौशल विकास एवं सेवायोजन सचिव विजय कुमार यादव से मिले। संगठन के प्रांतीय महामंत्री पंकज सनवाल ने कहा कि स्थानांतरण एक्ट की पात्रता सूची बनाए जाने में सुगम दुर्गम के दिनों की गणना सही नहीं की गई।
अपात्र कार्मिक का स्थानान्तरण हो गया, जबकि पात्र स्थानांतरण से वंचित हो गया। विभाग द्वारा स्थानांतरण एक्ट के अनुरुप विकल्पों का प्रकटीकरण वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं किया गया। कौशल विकास एवं सेवायोजन के सचिव द्वारा मुख्य सचिव से विशेष छूट प्राप्त कर यूकेडब्ल्यूडीपी आईटीआई को स्थानांतरण से मुक्त रखने के उपरांत भी कई संवर्गों के कार्मिकों का उक्त संस्थानों से स्थानांतरण किया गया। दुर्गम संस्थानों में मूल तैनाती मामले में भी स्थानांतरण एक्ट का उल्लंघन किया गया है।
इसके साथ ही सीमा निर्धारित में भी नियमों की अनदेखी की गई है। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है। इस दौरान संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरपी जोशी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रेश कांडपाल, अरुण पंवार आदि मौजूद रहे।
