गोरखपुर: सड़क व नाली की समस्या से जूझ रहे मानस विहार कॉलोनी के लोगों ने किया नगर आयुक्त का घेराव
गोरखपुर। बरसात के महीने में जलजमाव झेल कर जीवनयापन करने वाले वार्ड नंबर 28 मानस विहार कॉलोनी वात्सल्य स्कूल के पीछे के नागरिक सड़क नाली के लिए स्थानीय पार्षद सहित अन्य जगहों पर गुहार लगा चुके हैं परंतु कहीं भी सुनवाई होते हुए दिखाई नहीं दे रही है। जिसको लेकर मंगलवार को उसी रोड के …
गोरखपुर। बरसात के महीने में जलजमाव झेल कर जीवनयापन करने वाले वार्ड नंबर 28 मानस विहार कॉलोनी वात्सल्य स्कूल के पीछे के नागरिक सड़क नाली के लिए स्थानीय पार्षद सहित अन्य जगहों पर गुहार लगा चुके हैं परंतु कहीं भी सुनवाई होते हुए दिखाई नहीं दे रही है। जिसको लेकर मंगलवार को उसी रोड के सामने खड़ंजा का शिलान्यास करने पहुंचे नगर आयुक्त का घेराव मोहल्ले वासियों ने किया तथा अपनी परेशानियों को बताया।
बता दें कि वार्ड नंबर 28 मानस विहार कॉलोनी वात्सल्य स्कूल के पीछे का मोहल्ला उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर विधानसभा क्षेत्र में आता है। मोहल्ले वासी करण सिंह राजपूत का कहना है कि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में सड़कों का जाल बिछा रहे हैं। वही उनके सपनों पर पानी फेरते हुए कुछ अधिकारी जनता की बातों पर विचार करना तो दूर उनकी परेशानियों को सुनने के लिए भी तैयार नहीं है।

मोहल्ले वासी नीरज पांडे ने बताया कि विगत बरसात में हम लोग काफी जलजमाव झेले हैं। इसके साथ ही स्थानीय पार्षद सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी हम लोगों ने शिकायतें की। रोड की नपाई भी हुई परंतु अभी तक सड़क नाली की सौगात हम लोगों को नहीं मिली। इसके साथ ही मोहल्ले वासी प्रदीप चंद्र का कहना है कि सभी मोहल्ले वासियों ने मिलकर नगर आयुक्त से परेशानियों को बताया है,अगर कुछ दिनों में परेशानी दूर नहीं हुई तो हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते हुए सड़क नाली बनवाने की गुहार लगाएंगे।
इसके साथ ही ओम प्रकाश मिश्रा का कहना है कि सड़क नाली को लेकर हम लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र में परेशान हैं। यह दुख की बात है क्योंकि कुछ अधिकारी लापरवाह कहीं कहीं दिखाई दे रहे हैं।मोहल्ले वासी प्रदीप प्रजापति का कहना है कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार से यह निवेदन करते हैं कि वह आकर हमारे मोहल्ले की स्थिति को देखें यहां मिट्टी की रोड कीचड़ और कंकड़ से पटी हुई है जहां चलना दूभर है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : सहायक नगर आयुक्त और तीन कर अधीक्षक का दूसरे जिले में तबादला
