हल्द्वानी: 20 जुलाई को जिले में भारी बारिश की आशंका, जिलाधिकारी ने कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में घोषित किया अवकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई (बुधवार) को नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है। मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 20 जुलाई को जनपद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई (बुधवार) को नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 20 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रखने के आदेश दिए हैं।

वहीं, प्रधानाचार्य समेत सभी शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर संबंधित विद्यालय और संस्थान के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

संबंधित समाचार