लखनऊ : पांच हजार रुपये में बिक गया सिपाही, रिश्वत लेते गिरफ्तार..जानें क्या है मामला
लखनऊ । एक ओर पुलिस महकमा पुलिसकर्मियों की छवि सुधारने के लिए पुलिसिंग में लगातार बदलाव कर रहा हैं। इसके बाद भी पुलिसकर्मी खाकी के दामन पर दाग लगाने से बाज नहीं आते। हाल ही में एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने सैरपुर कोतवाली में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार किया था। …
लखनऊ । एक ओर पुलिस महकमा पुलिसकर्मियों की छवि सुधारने के लिए पुलिसिंग में लगातार बदलाव कर रहा हैं। इसके बाद भी पुलिसकर्मी खाकी के दामन पर दाग लगाने से बाज नहीं आते। हाल ही में एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने सैरपुर कोतवाली में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लखनऊ पुलिस की फजीहत होने लगी थी। इसके चलते विभाग ने दरोगा को फौरन सस्पेंड कर दिया था कि अब बीबीडी कोतवाली में तैनात सिपाही राहुल शुक्ला पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सिपाही को टीम ने इंपीरियल लॉन के समीप मानस गार्डन के मोड़ पर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह चर्चा का विषय बन गया है।
एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा के मुताबिक, गोसाईंगज थानाक्षेत्र के ग्राम अमर बोझा निवासी राकेश कुमार पांडे ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने सिपाही राहुल शुक्ला को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा है। बता दें कि शिकायतकर्ता की भाभी कुसुम पांडे के खिलाफ बीबीडी कोतवाली में आईपीसी की धारा 323 /504 /506 के तहत एक मुकदमा दर्ज है।
इस मुकदमा में दो लोगों का नाम निकाले जाने के एवज में सिपाही ने पांच हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा के शिकायत का पूरा मामला स्पष्ट किया था। सिपाही को रंगे-हाथ पकड़ने के लिए फौरन टीम गठित की गई। मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने उसे रिश्वत लेते पकड़ लिया। बता दें टीम ने सिपाही राहुल शुक्ला के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। सूत्रों की मानें तो इस घूसखोरी के खेल में एक महिला दरोगा भी रडार पर है। बताया जा रहा है कि महिला दरोगा के कहने पर सिपाही राहुल शुक्ला ने पीड़ित से रुपयों की मांग की थी। बैहरहाल एंटी करप्शन की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ:चौकी में दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पुलिस कमिश्नर ने किया दरोगा को निलंबित
