आज का राशिफल। 20 जुलाई, 2022
मेष आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। बिजनेस को लेकर यात्रा करेंगे। वैवाहिक जीवन में आनन्द रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। आपका मूड शांत रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वृष आज यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान के प्रति विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक कार्यों के लिए अपना समय बर्बाद …
मेष
आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। बिजनेस को लेकर यात्रा करेंगे। वैवाहिक जीवन में आनन्द रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। आपका मूड शांत रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृष
आज यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान के प्रति विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक कार्यों के लिए अपना समय बर्बाद न करें। क्रोध और अहंकारी व्यक्तित्व के प्रदर्शन से आपको बचना चाहिए। जॉब को लेकर परेशान हो सकते हैं।
मिथुन
आज छुई हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। विरोधी आपके मित्र बन सकते हैं। जिसके सार्थक परिणाम भी आपको जल्द प्राप्त होंगे।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र में हल्की-फुल्की परेशानियां लगी रहेंगी। घर में मेहमान आने के योग बन रहे हैं। प्रणय संबंधों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। जॉब में आपके अधिकार बढ़ने की सम्भावना है। गूढ़-गम्भीर मुद्दों पर विमर्श करने की योजना बना सकते हैं।
सिंह
आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान रखना पड़ेगा। आप शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे। व्यापारियों को ग्राहकों के साथ अपने संबंध अच्छे रखने चाहिए। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गलत कार्यप्रणाली से आपको बचना चाहिये।
कन्या
आज मन में अस्थिरता और तनाव की स्थिति रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा करने का विचार बनायेंगे। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। विरोधी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। विवाहेत्तर संबंधों के कारण मुश्किलें पैदा होंगी।
तुला
आज अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भविष्य के लिए आप बड़ी योजना बना सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से धन लाभ मिलेगा। मांगलिक कार्य में आप सम्मिलित हो सकते हैं। काम के प्रति एकाग्र रहेंगे।
वृश्चिक
आज नौकरी में काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है। नए व्यावसायिक अनुबन्धों के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। मानसिक और आत्मिक रूप से सुकून का अनुभव करेंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में फंसने से बचें।
धनु
आज युवा जातक अपनी फिटनेस को लेकर काफी प्रयास करेंगे। आपके विचार थोड़े आक्रामक हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। लेकिन दूसरों की भावनाओं पर भी ध्यान अवश्य दें। आय प्रयासों के अनुपात में कम रहेगी।
मकर
आज स्वभाव में आपको समयानुसार बदलाव करना होगा। अन्यथा आप अनावश्यक परेशान होंगे। मन में डिप्रेशन युक्त विचार भी आ सकते है। रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कारोबार में आपको धोखे मिल सकते हैं।
कुंभ
आज जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग मिलेगा। धन संबंधित मामलों के लिए भाग्यशाली रहेंगे। रुचि अनुसार कार्य करने से लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे।
मीन
आज संपत्ति के बंटवारे आदि को लेकर गलतफहमी हो सकती है। अपने निर्णय स्वयं ही लें किन्तु दूसरों से राय ले सकते हैं। परिवार के उत्तरदायित्व को अच्छी तरह निभायेंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ समय बितायेंगे।
