सीतापुर: बदमाशों ने व्यापारी से लूटी नकदी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर शहर में गल्ला मण्डी के करीब बदमाशों ने असलहे के बल पर एक व्यापारी से नकदी लूट ली और फरार हो गए। बुधवार सुबह हुई वारदात के दौरान प्याज कारोबारी को बदमाशों की ओर से किये गए हमले में गंभीर चोटें भी आई हैं। जिला अस्पताल लाने के बाद हालत बिगड़ती देख घायल …

सीतापुर। सीतापुर शहर में गल्ला मण्डी के करीब बदमाशों ने असलहे के बल पर एक व्यापारी से नकदी लूट ली और फरार हो गए। बुधवार सुबह हुई वारदात के दौरान प्याज कारोबारी को बदमाशों की ओर से किये गए हमले में गंभीर चोटें भी आई हैं। जिला अस्पताल लाने के बाद हालत बिगड़ती देख घायल कारोबारी को ट्रामा सेण्टर लखनऊ रेफर किया गया है। घायल कारोबारी कोतवाली नगर क्षेत्र के कजियारा इलाके का रहने वाला है।

शहर के मोहल्ला कजियारा निवासी 50 वर्षीय मोइन अहमद प्याज का थोक कारोबारी है। रोज की तरह वो बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से गल्ला मण्डी स्थित अपनी दुकान पर जाने के लिए निकला था। बाइक सवार मोइन अहमद मण्डी के करीब पहुंचा, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया। बताते हैं कि असलहाधारी बदमाशों ने उसके पास मौजूद नकदी से भरे बैग को छीनने में हमला भी किया। ऐसे में उसे चोटें आईं, बाद में लुटेरे एक लाख से अधिक नकदी भरा बैग लेकर फरार हो गए।

मण्डी चौकी के निकट हुई वारदात के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस भी आ पहुंची, घायल कारोबारी को उसका भाई नईम अहमद सहित अन्य लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद बिगड़ती हालत देख चिकित्सकों ने कारोबारी को लखनऊ ट्रामा सेण्टर के लिए रेफर कर दिया। शहर कोतवाल टीपी सिंह का कहना है कि जो चोट लगी है वो कारोबारी के बाइक से गिरने के कारण हुई है। फिलहाल घायल कारोबारी के दावों की जांच की जा रही है।

पढ़ें-लखनऊ : फैजुल्लागंज में मृत पाए गए सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, एडवाइजरी जारी

संबंधित समाचार