अयोध्या: बोलेरो चोरी मामले में पीड़ित ने नामजद शिकायत दे कर लगाई गुहार, ढाई माह पहले हुई थी वारदात
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली से मात्र 2 किलोमीटर दूर पिपरी चौराहे पर स्थित कपड़ा व्यवसाई के दुकान के सामने खड़ी बोलेरो चोरी होने के मामले में ढाई माह बीत जाने के बावजूद बीकापुर पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है। 16 जुलाई को पीड़ित के भाई ने चोरी की घटना के मामले में दो लोगों …
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली से मात्र 2 किलोमीटर दूर पिपरी चौराहे पर स्थित कपड़ा व्यवसाई के दुकान के सामने खड़ी बोलेरो चोरी होने के मामले में ढाई माह बीत जाने के बावजूद बीकापुर पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है।

16 जुलाई को पीड़ित के भाई ने चोरी की घटना के मामले में दो लोगों के खिलाफ तहसील दिवस में शिकायत देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन बीकापुर पुलिस पसीजने का नाम नहीं ले रही है। उधर, घटना का खुलासा न हो पाने के चलते पीड़ित वाहन स्वामी का पुलिसिया कार्रवाई से विश्वास उठ गया है। 17 मई मंगलवार रात बोलोरो गाड़ी दुकान के सामने से चोरी हुई थी।
पढ़ें-बहराइच: मानसून ने दी दस्तक, हुई झमाझम बारिश, शहर में जल भराव से नालियां चोक
