बरेली: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया गैर समुदाय का युवक, मामला दर्ज
बरेली, अमृत विचार। थाना कैंट मे एक हिंदू समाज की युवती को गैर समुदाय के एक युवक के द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कल(19 जुलाई) को युवती को बरामद कर लिया है लेकिन युवक(सलीम) अब भी फरार चल रहा है। पुलिस कोर्ट में युवती का बयान दर्ज …
बरेली, अमृत विचार। थाना कैंट मे एक हिंदू समाज की युवती को गैर समुदाय के एक युवक के द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कल(19 जुलाई) को युवती को बरामद कर लिया है लेकिन युवक(सलीम) अब भी फरार चल रहा है।
पुलिस कोर्ट में युवती का बयान दर्ज कराना चाहती है। उधर, हिंदू जागरण मंच महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता युवती के परिवार के समर्थन में उतरा है। हिंदू जागरण मंच की मांग है कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज करने से पहले युवक को गिरफ्तार किया जाए और जब तक युवती को नारी निकेतन भेजा जाए। साथ ही युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का मांग की है।
वहीं पीड़ित परिवार के साथ संगठन के प्रांत विधि प्रमुख प्रतिपाल सिंह चौहान, गोपाल शर्मा ,राजकुमार गुप्ता, नरोत्तमदास रंजन, दीक्षित प्रवीण पचौरी, जसवंत गंगवार आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: परीक्षा हुई स्थगित तो गन्ना उत्पादक डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट्स ने जमकर काटा हंगामा
