डोस सैंटोस ने जीता 400 मीटर बाधा स्वर्ण, हासिल किया पहला विश्व खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूजीन। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एलिसन डोस सैंटोस ने मंगलवार को (भारत में बुधवार सुबह) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 46.29 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। ब्राज़ील के डोस सैंटोस ने इस जीत के साथ अपना पहला विश्व खिताब हासिल कर लिया। साथ ही …

यूजीन। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एलिसन डोस सैंटोस ने मंगलवार को (भारत में बुधवार सुबह) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 46.29 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। ब्राज़ील के डोस सैंटोस ने इस जीत के साथ अपना पहला विश्व खिताब हासिल कर लिया।

साथ ही वह चैंपियनशिप की 400 मीटर बाधा दौड़ में पदक जीतने वाले पहले दक्षिण अमेरिकी बन गये। उन्होंने इतिहास के तीसरे सबसे तेज़ समय में दौड़ को पूरा करके ब्राज़ीलियन, दक्षिण अमेरिकी और अमेरिकी ऑल-कमर्स रिकॉर्ड स्थापित किया।

डोस सैंटोस ने जीत के बाद कहा, “दर्शकों की ऊर्जा अद्भुत थी। मैंने उनका प्रेम महसूस किया। जब आप जीतते हैं तो सबसे पसंदीदा बन जाते हैं।” इसी बीच, अमेरिका के राई बेंजामिन ने 46.89 सेकंड में दौड़ को पूरा करके तीसरी बार रजत जीता जबकि उनके हमवतन ट्रेवर बसीट ने फ्रांस के विलफ्रेड हैपियो को पछाड़ते हुए 47.39 के समय के साथ कांस्य प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:- बारिश के मौसम में हेयर की ऐसे करें केयर, नहीं होगा बालों में फंगल इन्फेक्शन

संबंधित समाचार