बाराबंकी: सपा विधायक के भतीजे की लाखों की संपत्ति हुई कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के विधायक धरमराज यादव के भतीजे और ब्लॉक प्रमुख बंकी के बेटे अर्जुन यादव की पुलिस ने 46 लाख की संपत्ति बुधवार को और कुर्क कर ली। अर्जुन यादव का लगभग सवा करोड़ का मकान पुलिस पहले ही कुर्क कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि अर्जुन यादव पर गैंगस्टर एक्ट …

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के विधायक धरमराज यादव के भतीजे और ब्लॉक प्रमुख बंकी के बेटे अर्जुन यादव की पुलिस ने 46 लाख की संपत्ति बुधवार को और कुर्क कर ली। अर्जुन यादव का लगभग सवा करोड़ का मकान पुलिस पहले ही कुर्क कर चुकी है।

पुलिस का कहना है कि अर्जुन यादव पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है और उसने अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर अकूत संपत्ति अर्जित की। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि अर्जुन यादव बेटा धर्मेंद्र यादव निवासी मकदूमपुर थाना कोतवाली नगर पर सतरिख थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है।

बुधवार को ग्राम इनामीपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी में भूमि कीमत लगभग 24 लाख तथा ग्राम मीरपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी में भूमि कीमत लगभग 22 लाख रूपये कुर्क की गई।

पढ़ें-उन्नाव: गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति कुर्क

संबंधित समाचार