उन्नाव: डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन
उन्नाव। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागाार में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में जनपद के सभी विकास खण्ड़ों से किसानो ने प्रतिभाग किया। किसान दिवस में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 21 किसानों को जिसमें मुख्य रूप से महेन्द्र सिंह …
उन्नाव। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागाार में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में जनपद के सभी विकास खण्ड़ों से किसानो ने प्रतिभाग किया।
किसान दिवस में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 21 किसानों को जिसमें मुख्य रूप से महेन्द्र सिंह एफ-84 लगभग दो लाख रुपय, सुबेदार सिंह लगभग डेढ़ लाख विकास सफीपुर, श्रीमती उर्मिला विकासखण्ड गंज मुरादाबाद लगभग एक लाख ,रवीकान्त तिवारी विकरस खण्ड सिकन्दर पुर सिरौसी लगभग एक लाख एवं विनोद कुमार विकास खण्ड सुमेरपुर को 78623.00 रुपये का प्रमाण-पत्र देकर जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने सम्मानित किया।
जिलाधिकारी महोदय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक आप लोग हम लोगां के कदम से कदम मिलाकर नही चलेगे तब तक हमारे प्रयासो का चरम फल नही मिल पायेगा। देश और प्रदेश की सरकारें हमारे लिए हमेशा चिन्तित रहती है जिसके परिणामस्वरूप नई- नई योजनाए लाती रहती है। हमे उसका भरपूर लाभ लेने चहिए. मरेगा योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक तालाब बनवाने की योजना है।
जिसमें टाइल्स इन्टर लाकिंग सोलर लाइट आदि की व्यवस्था है। वर्षा जल संचयन हेतु मेड़ बन्दी की भी व्यवस्था है. हमारा प्रदेश यह सप्ताह जल संचय सप्ताह के रूप मना रहे हैं। हम लोगो का प्रयास ये होना चाहिए कि किसी भी दशा में हम वर्षा जल बर्बाद नही होने देंगे हम इसका संचय अवश्य करेंगे। गाँव का पानी गाँव में और खेत का पानी में ही संचित करेंगे।
विकास खण्ड विछिया के ग्राम टीकरगढ़ी के किसान राम औतार ने सुझाव दिया की वन्य जीवों के लिए जगह -जगह पर जलाशय बनवाये जाय जिससे उनकी पानी आवश्यकता पूरी हो सकें क्योंकि वन्य जीव पानी की तलाश में एक झुण्ड के रूप में निकलते और जिस जगह से निकलते उस जगह की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है।
उप कृषि निदेशक उन्नाव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उर्द की फसल की बीमित राशि रुपये 33721 प्रीमियम 674.042, मूंग की बीमित राशि 41651 प्रीमियम दर 833.02, मूंगफली की बीमित राशि 44252 प्रीमियम 885.04, मक्का की बीमित राशि 32173 प्रीमियम 643.46, धान बीमित राशि 54221 प्रीमियम 1084-42, अरहर की बीमित राशि 52142 प्रीमियम दर 1042.84, तिल की बीमित राशि 8677 प्रीमियम दर 173.54 तथा ज्वार की फसल के लिए बीमित राशि 26051 एवं प्रीमियम 521.02 निर्धारित की गयी है।
विगत वर्ष में फसल बीमा योजना के तहत 28407 किसान फसल बीमा करवाये थे जिसके सापेक्ष 9268 दावे किसानों के माध्यम से प्रस्तुत की गयी थी जिसमे अभी तक 100 किसानों के दावों को स्वीकृति देते हुए लगभग पाँच करोड़ ग्यारह लाख का भुगतान किसानों को उनके खातों में किया जा चुका है। उन्होने किसानों से अपील की कि जिन किसान भाइयों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नही कराई है वे तत्काल अपनी ई-केवाईसी करा ले तथा जनपद के सभी विकास खण्डों में राजस्व लेखपालों के माध्यम से सोशल आडिट का कार्य किया जा रहा है।
किसान दिवस का समापन जिला कृषि अधिकारी ने जिलाधिकारी महोदय की अनुमति से किसानों और अधिकारियो को धन्यवाद ज्ञापित करके किया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी श्री कुलदीप कुमार मिश्र, जिला कृषि राशि अधिकारी श्री विकास शुक्ला, भूमि संरक्षण अधिकारी श्री अशोक कुमार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी श्री विकास किशोर, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी, जिला विकास प्रबन्धक(नाबार्ड) सुश्री ऋचा बाजपेई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री ,ए0डी0 पाण्डेय, मण्ड़ी समिति, सिंचाई विभाग, नहर विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग के अधिकारी उपस्थिति रहे।
