हल्द्वानी: आबादी बढ़ने से शहर में घटा भूजल स्तर, नलकूपों ने दिए जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीषण गर्मी के चलते जहां बिजली की खपत बढ़ गई है तो शहर भर में लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई। इससे आए दिन लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। यहीं नहीं लो वोल्टेज की समस्या से शहर व ग्रामीण में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इधर, आबादी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीषण गर्मी के चलते जहां बिजली की खपत बढ़ गई है तो शहर भर में लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई। इससे आए दिन लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। यहीं नहीं लो वोल्टेज की समस्या से शहर व ग्रामीण में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इधर, आबादी बढ़ने से शहर में भूजल स्तर भी घटने लगा है।

जल संस्थान को सिंचाई विभाग की ओर से 21 नलकूप सौंपे गए। जिससे शहर व ग्रामीण इलाकों में पेयजल की आपूर्ती की जाती है। लेकिन इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या से नलकूपों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जिससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। हालांकि इसपर सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसका प्रमुख कारण शहर में बढ़ती आबादी है।

क्योंकि सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले 192 नलकूपों का संचालन सामान्य हैं। लेकिन जल संस्थान के नलकूप आए दिन खराब होते रहते हैं। अधिकारियों का कहना है कि अत्यधिक जनसंख्या के बढ़ने से पानी की मांग बढ़ गई है। इससे लगातार नलकूपों का संचालन होने से भूजल का स्तर गिरता जा रहा है। पेड़ों की कमी से भूजल का स्तर घटने का एक ओर कारण भी है। ऐसे में जल संस्थान के नलकूपों का संचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जबतक पानी की प्रमुख श्रोतों को बढ़ाया नहीं जाएगा, तबतक पेयजल समस्य से निजात नहीं मिल सकता।

सिंचाई विभाग के सभी नलकूप सामान्य चल रहे हैं। भूजल स्तर में भी कोई कमी नहीं आई है। शहर में आबादी के बढ़ने से पेयजल समस्या सामने आ रही है।

– पीसी जोशी, ईई, सिंचाई नलकूप खंड

संबंधित समाचार