आजमगढ़ : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार..जानें आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले पर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने बरदह पुलिस को शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश की और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बता …

आजमगढ़। जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले पर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने बरदह पुलिस को शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश की और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बता दें कि आरोपी दुष्कर्म के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला था।

इस केस की विवेचना सब इंस्पेक्टर संजय सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। बता दें कि समाज में बदनामी होने के डर से पीड़िता ने थाने में शिकायत करना नहीं चाहती थी लेकिन आरोपी की धमकी से परेशान होकर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत करना बेहतर समझा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

यह भी पढ़ें- बहराइच: नाबालिक के साथ युवक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार