बलिया : भाभी ने देवर पर फेंका तेजाब, मौत…जानें क्या है वजह
बलिया। देर रात पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने देवर पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन युवक को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। उधर पर देवर पर तेजाब से हमला …
बलिया। देर रात पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने देवर पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन युवक को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। उधर पर देवर पर तेजाब से हमला करने के बाद महिला की झुलस गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि फेफना थानाक्षेत्र के मिड्ढा निवासी परवेज आलम (40) आरओ प्लांट चलाता था। बुधवार को किसी बात पर उसका विवाद भाभी अजरा खातून से हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के बाद अजरा ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया था। इसमें अजरा भी झुलस गई। आनन-फानन उन्हें सदर अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने परवेज को वाराणसी रेफर दिया।
इसके बाद परिजन परवेज को वाराणसी लेकर जाने लगे लेकिन बीच रास्ते में परवेज की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने अजरा को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी अनवर अली के मुताबिक, पारिवारिक कलह के कारण महिला ने देवर पर तेजाब फेंका है। जहां युवक की मौत हो गई है। फिलहाल मृतक के परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं की है लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
बता दें कि मृतक का बड़ा भाई सऊदी में काम करता है। घर पर परवेज के साथ अजरा अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। वहीं महिला का कहना है कि जमीन के बंटवारा को लेकरउसका विवाद चल रहा था।देवर ने उस पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया था लेकिन छीनाझपटी में एसिड उसके ऊपर गिर गया।
यह भी पढ़ें- बरेली: पहले तीन तलाक…फिर हलाला का दबाव, नहीं मानी तो ‘तेजाब से हमला’
