इटावा: नाबालिग छात्र ने खुद को करवाया किडनैप, फोन कर मांगी एक लाख की फिरौती, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। यूपी के इटावा के चकरनगर इलाके के गांव रम्पुरा धार में नबालिग 16 वर्षीय छात्र ने अपनी ही किडनैपिंग का प्लान बनाया। मंगलवार की दोपहर छात्र लापता हुआ था जिसके बाद छात्र के ताऊ के पास 1 लाख की फिरौती मांगी गई थी लेकिन देर रात छात्र चकरनगर के राजपुरा रोड़ पर वह घायल …

इटावा। यूपी के इटावा के चकरनगर इलाके के गांव रम्पुरा धार में नबालिग 16 वर्षीय छात्र ने अपनी ही किडनैपिंग का प्लान बनाया। मंगलवार की दोपहर छात्र लापता हुआ था जिसके बाद छात्र के ताऊ के पास 1 लाख की फिरौती मांगी गई थी लेकिन देर रात छात्र चकरनगर के राजपुरा रोड़ पर वह घायल अवस्था में पुलिस को मिला था।

छात्र ने घूमने फिरने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। चकरनगर क्षेत्र में दसवीं का छात्र असित यादव पुत्र राजेश यादव निवासी रम्पुरा धार थाना चकरनगर दोपहर को कोचिंग गया था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मांगी फिरौती

करीब चार बजे छात्र के ताऊ प्रेम सिंह के नम्बर पर फोन करके एक लाख रुपए के फिरौती की मांग की गई जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकरी दी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए सर्वलान्स और पुलिस टीम को एक्टिव किया। छात्र रात 10 बजे घायल अवस्था में पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने शक होने के बाद जब थाने में पूछताछ की तब छात्र ने कबूला कि उसने खुद ही अपनी किडनैपिंग की कहानी पुलिस के सामने कबूल कर ली।

SSP ने क्या बताया

SSP जयप्रकाश सिंह ने बताया है कि, छात्र के लापता होने की सूचना दर्ज की गई थी जिसके बाद फोन से पैसों की मांग की गई। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही थी तभी रात 10 बजे के करीब रजपुरा रोड पर घायल अवस्था में छात्र मिला। जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि यह लापता छात्र है। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने बताया कि, हम बाहर घूमने जाना चाहते थे इस कारण हमने ही ताऊ को फोन लगाकर रुपयों की डिमांड की थी क्योंकि पापा को फोन करते तो वे आवाज पहचान लेते। चोट के निशान छात्र के द्वारा ही बनाये हुए लग रहे है। पुलिस ने उसका मोबाइल चेक किया जिमसें कई ट्रेनों को उसने सर्च किया था।

पढ़ें-बरेली: घर में घुसकर सियार ने किया महिला पर जानलेवा हमला, दहशत में लोग

संबंधित समाचार