कोरोना पॉजिटिव हुए किच्चा सुदीप, घर पर क्वारंटाइन हैं कन्नड़ स्टार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म विक्रांत रोना के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच एक्टर की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अभी घर पर क्वारैंटाइन हैं। …

मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म विक्रांत रोना के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच एक्टर की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अभी घर पर क्वारैंटाइन हैं।

ख़बरों की मानें तो, किच्चा पिछले कुछ दिनों से ही ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। फिल्म प्रमोशन के समय एक्टर ने अजय देवगन के बीच हुए विवाद पर भी बात की। उन्होंने कहा, हमारे बीच किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं है।

विक्रांत रोना

बता दें कि किच्चा की अपकमिंग फिल्म विक्रांत रोना 28 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। इसका डायरेक्शन अनूप भंडारी ने किया है।

पढ़ें-OMG! Liger का ट्रेलर Out, धांसू अवतार में नजर आए विजय देवरकोंडा

संबंधित समाचार