अयोध्या: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा रद्द, खाद्य राज्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डिप्टी सीएम व अयोध्या मंडल के प्रभारी केशव मौर्य का गुरुवार का अयोध्या दौरा रद्द हो गया। इससे पहले पौधरोपण अभियान के दौरान 5 जुलाई को भी उनका अयोध्या दौरा रद्द हुआ था। बताया जा रहा है कि दिल्ली से ही केशव लखनऊ नहीं पहुंच पाए। खाद्य व रसद राज्य मंत्री सतीश चंद शर्मा …

अयोध्या। डिप्टी सीएम व अयोध्या मंडल के प्रभारी केशव मौर्य का गुरुवार का अयोध्या दौरा रद्द हो गया। इससे पहले पौधरोपण अभियान के दौरान 5 जुलाई को भी उनका अयोध्या दौरा रद्द हुआ था। बताया जा रहा है कि दिल्ली से ही केशव लखनऊ नहीं पहुंच पाए।

खाद्य व रसद राज्य मंत्री सतीश चंद शर्मा सारे कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। वह मसौधा सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। सुबह उनके यहां पहुंचने पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव, डीएम नितीश कुमार व एसएसपी प्रशांत वर्मा भी मौजूद थे।

पढ़ें-रायबरेली: जिले की पुलिसिंग में मामूली फेरबदल, पंकज त्रिपाठी डलमऊ व गौरव जगतपुर बने थाना के प्रभारी

संबंधित समाचार