बरेली: हैवानियत की हद पार, गूंगी-बहरी महिला से दुष्कर्म, पिता ने लगाई SSP से न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गूंगी बहरी महिला से गांव के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला के परिजनों के पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित ने चौकी में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर …

बरेली, अमृत विचार। गूंगी बहरी महिला से गांव के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला के परिजनों के पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित ने चौकी में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री जन्म से गूंगी बहरी थी। उसने अपनी बेटी का निकाह गांव के ही एक युवक से करा दिया था। 16 जुलाई 2022 की दोपहर वह घर में अकेली थी। इस बीच गांव का एक युवक घर में जबरन घुस आया। और महिला को गलत नियत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बीच युवती की दस साल की बेटी ने आकर उसे देख लिया। बेटी के शोर मचाने पर अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला अपने परिवार के साथ चौकी में गई, लेकिन पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया। आरोपी पर कार्रवाई न होती देख महिला व उसके पिता आज एसएसपी ऑफिस गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सेंट फ्रांसिस स्कूल ने कृपाण, पगड़ी पर लगाई रोक, भड़का सिख समुदाय, जमकर हंगामा

संबंधित समाचार