Aamir Khan ने Ranbir Kapoor को डेब्यू से पहले दी थी Advice, एक्टर को अब हो रहा पछतावा
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। इन दिनों एक्टर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। मीडिया से इंटरेक्शन करते हुऐ एक्टर ने अपने करियर के शुरुआत से जुड़े कई सारे किस्से शेयर किऐ। वही साथ ही उन्होंने आमिर खान से मिली एक …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। इन दिनों एक्टर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। मीडिया से इंटरेक्शन करते हुऐ एक्टर ने अपने करियर के शुरुआत से जुड़े कई सारे किस्से शेयर किऐ। वही साथ ही उन्होंने आमिर खान से मिली एक सलाह के बारे में भी बताया।
अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर ने एक इंटरव्यू मे एक्टर आमिर की दी हुई एक सलाह का जिक्र किया। रणबीर ने बताया की आमिर खान ने उनसे कहा था ‘एक्टर बनने से पहले, अपने बैग पैक करें और पूरे भारत की यात्रा करें। छोटे – छोटे शहरों में जाएं। आमिर ने आगे कहा था की, ‘हममें से ज्यादातर जो अमीरी में पले-बढ़े लोग हैं। वो अपने देश और इसकी संस्कृति से ज्यादा वाकिफ नहीं हैं’। इस एडवाइस पर रणबीर का कहना था कि यह बहुत ही ज्यादा अच्छी सलाह थी, जो आमिर मुझे दे रहे थे, लेकिन तब मैंने इस को नहीं माना, क्योंकि तब मैंने सोचा था कि यह बोल क्या रहे हैं’। आमिर ने रणबीर को ये सलाह उनके एक्टिंग डेब्यू से भी पहले दी थी।
एक्शन फिल्मों की सलाह संजय दत्त ने दी थी
रणबीर कपूर ने पिछले दिनों संजय दत्त को अपना सबसे बड़ा मोटीवेटर बताया था। एक्टर का कहना है की, संजय ने उन्हें उनके करियर में हर दिन कुछ बेहतर और नया करने की हिम्मत दी और साथ ही वो रणबीर से एक्शन फिल्मों को भी करने को कहा करते थे। संजय दत्त को पिता का दर्जा देते हुऐ रणबीर ने अपना उन्हें अपना बैक बोन कहा।
