लखनऊ : समाजवादी पार्टी का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला, बताया प्रचारजीवी है ये सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलै है। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर कर सरकार को प्रचारजीवी बताया है। शेयर किये गए वीडियो में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बारिश के दौरान मरम्मत करते हुए जेसीबी को दिखाया गया है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलै है। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर कर सरकार को प्रचारजीवी बताया है।

शेयर किये गए वीडियो में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बारिश के दौरान मरम्मत करते हुए जेसीबी को दिखाया गया है।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है

बारिश ने खोल दी अधूरे बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे की पोल। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का बारिश में निकला दम। अधूरे एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंडियो के लिए सौगात बताने वाली भाजपा सरकार कर रही जनता को गुमराह। शर्म करो प्रचारजीवी सरकार।

गौरतलब है की एक्सप्रेस-वे को लेकर अखिलेश यादव लगातार सरकार पर तंज कसते रहे हैं। उन्होंने हमेशा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को सपा सरकार की उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़ें –दवाओं की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान, देश में पैदा हो रहा आत्महत्या की वृद्धि डर

संबंधित समाचार