‘लाल सिंह चड्ढा’ से नागा चैतन्या का लुक रिलीज, आमिर खान प्रोडक्शंस ने शेयर किया पोस्ट
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नागा चैतन्या की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से उनका लुक रिलीज हो गया है। आमिर खान और करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म से नागा चैतन्य बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म से मेकर्स ने नागा चैतन्य का लुक जारी किया है, जिसे फैंस …
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नागा चैतन्या की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से उनका लुक रिलीज हो गया है। आमिर खान और करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म से नागा चैतन्य बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
इस फिल्म से मेकर्स ने नागा चैतन्य का लुक जारी किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शन की ओर से ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया, ‘पेश है बोडिपलेम से बलाराजू…चैतन्य अक्किनेनी द्वारा अभिनीत! लव यू हमारे युवा सम्राट!’ इस फिल्म में वह सैनिक बलाराजू का किरदार निभा रहे हैं।
Introducing Balaraju from Bodipalem… played by Chaitanya Akkineni! Love you our Yuva Samrat!#LaalSinghChaddha @chay_akkineni #AamirKhan #KareenaKapoorKhan #AdvaitChandan pic.twitter.com/6LWcexqfeb
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) July 20, 2022
गौरतलब है कि अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक है। इसमें आमिर खान, करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य की भी अहम भूमिका में हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ को भारत के 100 से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है।
लाल सिंह चड्ढा में भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे इमरजेंसी, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 का कारगिल युद्ध आदि को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।
पढ़ें-फिल्म ‘Shamshera’ की शूटिंग के समय कैंसर से लड़ रहे थे संजय दत्त, डायरेक्टर ने कहा ‘सुपरमैन’
