अयोध्या: प्रधान ने रिश्तेदारों को मनरेगा मजदूर दिखा राजस्व को लगाया चूना, जांच के लिए पहुंची टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विकासखंड की ग्राम पंचायत फखरपुर के प्रधान के द्वारा मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। आरोप है कि प्रधान ने न सिर्फ अपने नाते-रिश्तेदारों बल्कि एक रसोईया तक को मनरेगा मजदूर बना कर सरकारी राजस्व को चूना लगाया है। यह शिकायत गांव के कुछ लोगों द्वारा लोकपाल से कई …

अयोध्या। विकासखंड की ग्राम पंचायत फखरपुर के प्रधान के द्वारा मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। आरोप है कि प्रधान ने न सिर्फ अपने नाते-रिश्तेदारों बल्कि एक रसोईया तक को मनरेगा मजदूर बना कर सरकारी राजस्व को चूना लगाया है। यह शिकायत गांव के कुछ लोगों द्वारा लोकपाल से कई गई थी जिस पर जांच शुरू हुई है।

गुरुवार को गांव में जांच टीम पहुंची भी लेकिन दो शिकायतकर्ताओं के बाहर होने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता शिवराम, ओम प्रकाश, पारसनाथ यादव ने आरोप लगाया है कि प्रधान ने मनरेगा योजना में अनीता बेटी सुरेश कुमार, जिसका जॉब कार्ड संख्या 413 है पर फर्जी तरीके से हाजिरी भेजकर धनराशि आहरित की, जबकि महिला प्राथमिक विद्यालय में रसोईया है।

आरोप है कि प्रधान ने भाई की पत्नी अखिलेश कुमारी, सदस्य विवेक कुमार, विकास, प्रशांत का फर्जी जॉब कार्ड बना कर हाजिरी भर दी। जबकि वे मनरेगा की किसी भी परियोजना पर कार्य नहीं करते हैं। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी फर्जी ढंग से मनरेगा मजदूर बनाए जाने की शिकायत है। अन्य अनियमितताओं के भी आरोप हैं।

गुरुवार को जांच अधिकारी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अमित कुमार सिंह, एडीओ एसटी मायाराम वर्मा व एपीओ विजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि सभी शिकायतकर्ता बुलाने पर उपस्थित नहीं हुए। एक लोग लखनऊ में थे। एक शिकायतकर्ता पारस यादव आए, लेकिन लिखित बयान नहीं दिया। जांच अधिकारी ने बताया शीघ्र जांच पूरी कर आख्या खंड विकास अधिकारी को सौंप दी जाएगी।

पढ़ें-अयोध्या: मनरेगा मजदूर कल्याण मिशन का एक दिवसीय धरना, 8 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज