अलीगढ़: रिटायर्ड फौजी के घर चोरी में पुलिस ने 30 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, फिर भी खाली हाथ
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गीता विहार कालोनी में सेवानिवृत्त फौजी भूपेंद्र चौधरी के बंद घर में चोरी करने के मामले में पुलिस ने 30 से अधिक cctv खंगाले हैं। लेकिन, अभी तक आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। cctv में पुलिस को दो लोग घूमते दिखे हैं। …
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गीता विहार कालोनी में सेवानिवृत्त फौजी भूपेंद्र चौधरी के बंद घर में चोरी करने के मामले में पुलिस ने 30 से अधिक cctv खंगाले हैं। लेकिन, अभी तक आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। cctv में पुलिस को दो लोग घूमते दिखे हैं। इसके लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। एक टीम सीसीटीवी खंगाल रही है तो दूसरी टीम लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटा रही है। सेवानिवृत्त फौजी भूपेंद्र जिला पंचायत सदस्य सोमेश चौधरी के चाचा हैं।
महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गीता विहार निवासी जिला पंचायत सदस्य सोमेश चौधरी के पास में ही उनके चाचा भूपेंद्र चौधरी रहते हैं। भूपेंद्र सेना से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में पत्नी प्रवेश देवी, एक बेटी व एक बेटा है। सोमेश ने बताया कि एक जुलाई को चाचा भूपेंद्र की किडनी ट्रांसप्लांट हुई है। उन्हें पत्नी प्रवेश ने ही किडनी दी है। ऐसे में 30 जून से चाचा अस्पताल में भर्ती हैं। इनके पीछे मकान में ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों को भी चाबी दे रखी थी, ताकि दिन में लाइट बंद की जा सके।
पांच जुलाई की सुबह पड़ोसियों ने मैंने गेट के ताले खोलने की कोशिश की तो उसमें कुछ गड़बड़ लगी। इसे तोड़ने की कोशिश की गई थी। इसके बाद बेसमेंट के गेट पर नजर पड़ी तो उसका ताला टूटा था। यहीं से चोर अंदर दाखिल हुए और इसी रास्ते में ऊपर कमरों में पहुंचे। सोमेश के मुताबिक, सेफ तोड़कर करीब 13-14 तोला सोना, एक किलो चांदी व 35 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। अलमारी में रखी रिवाल्वर को बदमाशों ने छेड़ा तक नहीं।
इधर, आसपास के लोगों ने बताया कि घटना से पहले चार जुलाई की देरात करीब 12 बजे दो लोग संदिग्ध रूप से घूमते दिखे थे। इन्हें लोगों ने दौड़ा दिया था। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: दबंगों ने रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को पीटा, बाइक भी तोड़ी
