Janhvi Kapoor Photos : जाह्नवी कपूर ने ब्लू जंपसूट में फ्लॉन्ट की हॉटनेस, तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और अदाओं से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी आंखों के इशारे से लोगों की नींद उड़ा दी है। उनके लुक को देखकर फैंस आहें भरने लगे हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ सुपर …

मुंबई। बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और अदाओं से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी आंखों के इशारे से लोगों की नींद उड़ा दी है। उनके लुक को देखकर फैंस आहें भरने लगे हैं।

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ सुपर स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें जाह्नवी ब्लू जंपसूट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक में जाह्नवी कपूर बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस उनके स्टाइल और सिजलिंग लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया और बालों को खुला छोड़ा है। जाह्नवी सभी तस्वीरों में कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं, जिन्हें देख चाहने वालों की नजरें उन पर ही आकर टिक गई हैं।

तस्वीरों में जाह्नवी के एक्सप्रेशंस, उनका स्टाइल, अदाएं हर चीज ऑन पाइंट है। जाह्नवी कपूर इस लुक में अपने किलर पोज से फैंस की धड़कनों को तेज करती हुई नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने कुछ फोटोज में लेटेस्ट ट्रेंडी गॉगल्स भी कैरी किए है, जो उनके लुक को बेहद कूल बना रहा है।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर तस्वीर में अलग -अलग कातिलाना पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस लुक को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने अपने ग्लैमरस लुक से फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है।

जाह्नवी इस लुक में फायर लग रही हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। कोई एक्ट्रेस को गॉर्जियस बता रहा है तो कोई डीवा। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने इन्हें कैप्शन दिया – मैं तुम्हारी ब्लूबर्ड बनूंगी।

आपको बता दें कि अदाकारा जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुड लक जैरी’ का प्रमोशन करने में बिजी चल रही हैं।

ये भी पढ़ें : Mouni Roy ने ग्रीन पैंट और ऑफ व्हाइट क्रॉप टॉप में करवाया फोटोशूट, दिए Stunning पोज

संबंधित समाचार