द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जीत की बधाई, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। रायसीना हिल की दौड़ के लिए तीन दौर की मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया। उनकी जीत पर बधाई देने वालों तांता शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री …

लखनऊ। द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। रायसीना हिल की दौड़ के लिए तीन दौर की मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया। उनकी जीत पर बधाई देने वालों तांता शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यशवंत सिन्हा ने उन्हें बधाई दी।

इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी। मुर्मू के जी पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ”भारत के मा. राष्ट्रपति पद के लिये NDA की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई। आपकी विजय ‘नए भारत’ के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ भाव की जीवंत तस्वीर है।…भारत माता की जय”।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं।”

यह भी पढ़ें:-राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं द्रौपदी मुर्मू, तीसरे राउंड की काउंटिंग में ही यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया

संबंधित समाचार