रायबरेली: कार सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई से सरेराह की लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दुकान बंद करके घर जा रहे सर्राफा व्यवसाई के साथ बड़ी लूट हुई है। कार सवार बदमाशों ने व्यवसाई की बाईक को टक्कर मार दिया, उसके बाद उसका आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। नगर के आचार्य नगर लालगंज निवासी शिवम …

रायबरेली। दुकान बंद करके घर जा रहे सर्राफा व्यवसाई के साथ बड़ी लूट हुई है। कार सवार बदमाशों ने व्यवसाई की बाईक को टक्कर मार दिया, उसके बाद उसका आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।

नगर के आचार्य नगर लालगंज निवासी शिवम सोनी अटौरा कस्बे में सोने चांदी की दुकान करते हैं। गुरुवार की देर शाम दुकान बंद करके सर्राफा व्यवसाई लालगंज अपने घर आ रहा था। उसके पास करीब डेढ़ किलो चांदी और करीब सौ ग्राम सोने के आभूषण थे। सभी आभूषण उसकी बैग में थे।

रास्ते में घात लगाकर पहले से मौजूद कार सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सर्राफा व्यवसाई गिर गया। उसके बाद बदमाश उसका आभूषणों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। अचानक घटी घटना से आवक सर्राफा व्यापारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: ऑनलाइन गाड़ी बुक कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, लूटी गई इनोवा कार बरामद

संबंधित समाचार