बरेली: बैंक्वेट हाल संचालकों ने स्थापना दिवस पर उठाया उत्पीड़न का मुद्दा, समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को किया गया सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन का 12वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरुण कुमार सक्सेना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। एसोसिएशन के …
बरेली, अमृत विचार। बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन का 12वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरुण कुमार सक्सेना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपेश अग्रवाल ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए उपस्थित सदस्यों को समारोह की बधाई दी और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि हम बैंक्वेट हॉल व्यापारियों का छोटी-छोटी बातों को लेकर जो उत्पीड़न किया जाता है, उससे व्यापारियों में आक्रोश है। मंच का संचालन कर रहे एसोसिएशन के संस्थापक महामंत्री अतीत गुप्ता ने बताया कि सन 2011 में संस्था की नींव छोटे स्वरूप में रखी गई जो आज वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। एसोसिएशन हमेशा अपने व्यापारियों के हित में कार्य करती रहती है।
जनप्रतिनिधियों से अपील की कि हम बैंक्वेट हॉल व्यापारियों का छोटी-छोटी बातों को लेकर जो उत्पीड़न किया जाता है। उससे व्यापारियों में आक्रोश है। इस कारण हम ठीक से व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। हर समय डर लगा रहता है कि पता नहीं कब कौन सा नया फरमान आ जाए। उन्होंने कहा कि जो जीएसटी लगाई है, उसे कम करके 5 प्रतिशत करने की मांग की, जिससे हम व्यापारियों को भी व्यापार करने में आसानी हो सके।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ने घोषणा की कि आगामी वर्षों के लिए सचिन गुप्ता को महामंत्री और संस्थापक महामंत्री अतीत गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया जाता है। समारोह में कोषाध्यक्ष लईक खां, हरीश धवन, संजय अहूजा, अमित वर्मा, देवेंद्र, संदीप, अमित अग्रवाल, सुधीर, परमीत, तारिक, जफ़र, रुपक, दीपक, विमल, ओम मेहरा, अरुण शा, अशोक, रामकुमार अहूजा, शेखर, डॉ अनुराग सक्सेना, निखिल थापर, अंकुर, नितिन, अजय सत्यम, अतुल सिंह, गौस खां मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: काम पूरा न करने पर विकास भवन में रुकेंगे बीडीओ
