आज का राशिफल। 22 जुलाई, 2022
मेष आज पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों का आनंद लेंगे। आपकी विचारशैली में नयापन आयेगा। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ अपने अनुभवों को शेयर कर सकते हैं। वृष आज माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसीलिए आपको सुबह-शाम व्यायाम अवश्य करना चाहिए। कार्यक्षेत्र …
मेष
आज पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों का आनंद लेंगे। आपकी विचारशैली में नयापन आयेगा। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ अपने अनुभवों को शेयर कर सकते हैं।
वृष
आज माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसीलिए आपको सुबह-शाम व्यायाम अवश्य करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपके विनम्र स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा।
मिथुन
आज करियर से संबंधित नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। अनजान लोगों की मदद मिल सकती है। दोपहर के बाद धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। मित्रों और परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
कर्क
आज आवश्यक कार्यों को दोपहर तक पूर्ण कर लें। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार में आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। दूसरों की आलोचना व परनिन्दा करने से बचें।
सिंह
आज नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना कर रखें। सफलता के नए द्वार खुलने की संभावना है। दूसरों के सहयोग से आपके काम बन सकते हैं। किसी प्रियजन को लेकर नकारात्मक समाचार मिल सकता है।
कन्या
आज पिता के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। तनाव के कारण आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। सहयोगी आपके कार्यों का विरोध कर सकते हैं। तले-भुने खानपान के सेवन से बचें। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिये।
तुला
आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स की बातों पर गंभीरता से ध्यान दें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में बड़ा एग्रीमेंट करने की संभावना बन रही है।
वृश्चिक
आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। धन के उधार लेन-देन से बचें। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आयेगी। परिजनों की थोड़ी चिन्ता रहेगी। व्यापार में आपको बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। आपकी मनः स्थिति काफी अस्थिर रहेगी।
धनु
आज इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में शानदार मौके मिल सकते हैं। आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। सगे-सम्बन्धियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमी जन को विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं। आपका मन काफी शान्त रहेगा।
मकर
आज पेन्डिंग कार्यों को निपटाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। अपने कार्य दूसरों के भरोसे न छोड़ें। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों की चुनौती बढ़ सकती है। पिता तुल्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कुंभ
आज ज्ञानवर्धक विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। बड़े भाई-बहनों से अपने संबंध अच्छे रखें। मनोबल में कमी महसूस करेंगे। आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में आय बढ़ेगी। जॉब में आपका सम्मान बढ़ेगा।
मीन
आज संतान के विवाह को लेकर चिंता रहेगी। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसल हो सकता है। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखे हुए हैं। आपके ऊपर इन अपेक्षाओं का दबाव रहेगा।
