Covid 19 Updates: भारत में पिछले 24 घंटों में 21,880 नए मामले, 60 मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में इजाफा जारी है। बीते दिन देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 21,880 नए मामले सामने आए और 60 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,38,47,065 हो गई है। इनमें से 5,25,930 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय …

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में इजाफा जारी है। बीते दिन देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 21,880 नए मामले सामने आए और 60 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,38,47,065 हो गई है। इनमें से 5,25,930 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,49,482 हो गई है। एक दिन पहले देश में 21,566 नए मामले दर्ज हुए थे।

कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 21,219 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,31,71,653 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,95,359 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.17 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,27,395 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,045 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में रविवार तक 67,02,157 ​लोगों को संक्रमित पाया जा चुका था और 70,339 मरीजों की मौत हुई है। 35,26,351 मामलों और 38,031 मौतों के साथ तमिलनाडु और 39,91,609 मामलों और 40,090 मौतों के साथ कर्नाटक और अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में ही नए मामले भी सबसे अधिक आ रहे हैं। महाराष्ट्र में दैनिक मामलों कम होते हुए नजर आ रहे हैं और बीते दिन यहां 2,289 नए मामले सामने आए।
इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 2,093 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में 2,477 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। कर्नाटक में बीते दिन 1,552 नए मामले सामने आए।

वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 2,01,30,97,819 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 37,06,997 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

वैश्विक स्थिति
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 56.78 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 63.80 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 9.02 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.26 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश फ्रांस में लगभग 3.35 करोड़ संक्रमितों में से 1.52 लाख मरीजों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें : कोरोना पॉजिटिव हुए किच्चा सुदीप, घर पर क्वारंटाइन हैं कन्नड़ स्टार

संक्षेप में समझें
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 21,880 नए मामले सामने आए हैं, 21,219 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 60 लोगों की मौत हुई है।

कुल मामले: 4,38,47,065
सक्रिय मामले: 1,49,482
कुल रिकवरी: 4,31,71,653
कुल मौतें: 5,25,930
कुल वैक्सीनेशन: 2,01,30,97,819

संबंधित समाचार