रायबरेली: कुएं में मिला महिला का सड़ा हुआ शव, दुर्गंध से हुई जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गांव से बाहर वीरान स्थान पर स्थित एक कुएं में महिला का कई दिन पुराना शव बरामद हुआ है । मवेशी चराने गए लोगों को कुएं से दुर्गंध आने पर जानकारी हुई है । पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। नसीराबाद थाना क्षेत्र में गांव के बाहर …

रायबरेली। गांव से बाहर वीरान स्थान पर स्थित एक कुएं में महिला का कई दिन पुराना शव बरामद हुआ है । मवेशी चराने गए लोगों को कुएं से दुर्गंध आने पर जानकारी हुई है । पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। नसीराबाद थाना क्षेत्र में गांव के बाहर कुएं में महिला का सड़ा हुआ शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के नोनार मजरे पराया नमस्कार गांव के बाहर कुछ बच्चे बकरी चराने गए थे। जहां एक वीरान स्थल पर स्थित एक कुएं से तेज दुर्गंध आ रही थी ।

बच्चों ने किसी जानवर का शव कुएं में पड़ा होने की संभावना समझकर कुएं के पास पहुंचे और कुएं में देखा तो उसमे महिला का शव पड़ा हुआ था। बच्चों ने मामले की जानकारी गांव पहुंचकर परिजनों को दी । उसके बाद कुएं में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया है । पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

हत्या करके फेंका गया है शव

कुएं से मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है । यह शव काफी सड़ा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि महिला कहीं बाहर की है । उसकी हत्या करके शव को यहां लाकर सूनसान स्थान पर कुएं में फेंका गया है । पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है ।

पढ़ें-गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव आज, बीजेपी के जोशुआ डिसूजा, कांग्रेस के डेलियाला लोबो आमने-सामने

 

संबंधित समाचार