पीलीभीत: 12वीं CBSE का परिणाम घोषित, लिटिल एंजिल्स के पारस ने किया टॉप, दूसरे स्थान पर रहे विवेक, अदिति
पीलीभीत, अमृत विचार। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया। 12वीं में लिटिल एंजिल्स के पारस अग्रवाल ने 98.8 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया। वहीं बेनहर पब्लिक स्कूल के विवेक भारती और लिटिल एंजिल्स की अदिति अग्रवाल ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही …
पीलीभीत, अमृत विचार। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया। 12वीं में लिटिल एंजिल्स के पारस अग्रवाल ने 98.8 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया। वहीं बेनहर पब्लिक स्कूल के विवेक भारती और लिटिल एंजिल्स की अदिति अग्रवाल ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही जिले में तीसरे स्थान पर बेनहर के असमी हायात व श्लोक अग्रवाल रहे।
शुक्रवार को सीबीएसई ने इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट आते ही बच्चे रिजल्ट देखने के लिए कैफे पहुंच गए। जिले में टॉप टेन की सूची में लिटिल एंजिल्स स्कूल, बेनहर पब्लिस स्कूल, लायंस सीनियर सेके. स्कूल, अकाल अकादमी, केंद्रीय विद्यालय, ज्ञान इंटर नेशनल स्कूल, सैंट जोसेफ, स्वामी एजुकेशन व स्प्रिंगडेल कॉलेज शामिल हुए।
जिले में टॉप करने वालों में लिटिल एंजिल्स के पारस अग्रवाल ने 98.80 फीसदी अंक प्राप्त किए, वहीं बेनहर पब्लिक स्कूल की विवेक भारती ने 97.20 फीसदी व लिटिल एंजिल्स की अदिति अग्रवाल ने 97.20 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही बेनहर की असमी हायात व श्लोक अग्रवाल ने 97 फीसदी पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिजल्ट आने के बाद अभिभावकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: दहेज न मिला तो विवाहिता को उतारा मौत के घाट, जहर देने का लगा आरोप
