उत्तराखंड: दो दिन में छह युवतियों की चोटी कटने से हड़कंप, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस तो हुआ ये खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोटद्वार, अमृत विचार। एक बार फिर युवतियों की चोटी कटने की खबर से उत्तराखंड में सनसनी फैल गई है। ताजा मामला कोटद्वार का है जहां पिछले दो दिन में छह युवतियों की चोटी कट गई है। ऐसे में क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामले में पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में …

कोटद्वार, अमृत विचार। एक बार फिर युवतियों की चोटी कटने की खबर से उत्तराखंड में सनसनी फैल गई है। ताजा मामला कोटद्वार का है जहां पिछले दो दिन में छह युवतियों की चोटी कट गई है। ऐसे में क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामले में पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में पिछले दो दिनों में मोहल्ला लकड़ीपड़ाव में छह युवतियों की चोटी काटी गई है। मोहल्ला लकड़ीपड़ाव निवासी शहाना ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी टेलरिंग शॉप में गई थी। जब वह दुकान से बाहर निकली तो उसकी चोटी कटी हुई थी। बताया कि जिस वक्त वह दुकान में मौजूद थी, वहां एक युवक आया, जिसने पेंट, कमीज की सिलाई पूछी थी। शहाना को अंदेशा है कि इसी युवक ने उसकी चोटी काटी होगी। शहाना ने बताया कि पिछले दो दिनों में लकड़ीपड़ाव मोहल्ले में पांच अन्य युवतियों की भी चोटी काटी गई है। शहाना ने बाजार चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने जिन-जिन स्थानों पर घटनाएं हुई, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सभी स्थानों पर एक ही युवक नजर आया है। युवक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार