मुरादाबाद: आधार कार्ड में उम्र बढ़वाने आया प्रेमी जोड़ा पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/भोजपुर, अमृत विचार। डाकखाने में आधार कार्ड में संशोधन कराकर किशोरी की उम्र बढ़ाने आये युवक और किशोरी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को रामपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित डाकखाने में रामपुर जिले के थाना टांडा क्षेत्र के गांव निवासी …

मुरादाबाद/भोजपुर, अमृत विचार। डाकखाने में आधार कार्ड में संशोधन कराकर किशोरी की उम्र बढ़ाने आये युवक और किशोरी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को रामपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

शुक्रवार को रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित डाकखाने में रामपुर जिले के थाना टांडा क्षेत्र के गांव निवासी तीस वर्षीय युवक 14वर्षीय किशोरी की आधार कार्ड में उम्र बढ़ाने के लिए आया था। शक होने पर डाकखाने के कर्मचारियों ने युवक और किशोरी के नाम-पता पूछा तो दोनों अलग-अलग धर्मों के निकले। इस दौरान डाकखाने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हंगामा होने पर पोस्टमास्टर ने थाने को फोन कर पुलिस को बुला लिया।

हल्का इंचार्ज महिला पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने लाकर पूछताछ की। युवक ने बताया कि किशोरी दूसरे वर्ग की है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं‌ और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। किशोरी की आयु कम होने के कारण कोर्ट मैरिज करने में बाधा आ रही हैं। आधार कार्ड में संशोधन कराकर किशोरी की आयु बढ़ाने आये थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने प्रेमी जोड़े के परिजनों और संबंधित थाने की पुलिस को सूचना देकर थाने बुलाकर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: कैंटर की साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर पलटी, चालक फरार

संबंधित समाचार