लखनऊ : टिंबर कारोबारियों को सस्ते दाम में लकड़ी देने का देते थे झांसा, इस तरह से गिरफ्त में आए जालसाज…..
लखनऊ। जानकीपुरम पुलिस और साइबर क्राइम सेल की मदद से दो जालसाजों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि जालसाज टिंबर कारोबारियों को कम दर में लकड़ी मुहैया कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे। जनवरी 2022 में एक टिंबर कारोबारी ने जालसाजों के खिलाफ शिकायत देते हुए जानकीपुरम …
लखनऊ। जानकीपुरम पुलिस और साइबर क्राइम सेल की मदद से दो जालसाजों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि जालसाज टिंबर कारोबारियों को कम दर में लकड़ी मुहैया कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे। जनवरी 2022 में एक टिंबर कारोबारी ने जालसाजों के खिलाफ शिकायत देते हुए जानकीपुरम कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने साइबर क्राइम सेल को जांच सौंप दी थी। जालसाजों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम सुबूत मिले हैं। शुक्रवार को पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर जालसाजों को जेल भेज दिया है।
साइबर क्राइम सेल के प्रभारी शशिकांत चौहान के मुताबिक, उनकी टीम ने गुजरात राज्य के कच्छ जिले से संजय तिवारी और सागर ठाकुर को गिरफ्तार में लिया था। पुलिस ने जालसाजों के पास से 33500 की नकदी समेत पांच मोबाइल फोन बरामद हैं। पड़ताल में पता चला कि जालसाज राज्यों में टिंबर कारोबारियों से मोबाइल पर संपर्क साधते थे। इस दौरान वह महंगी लकड़ी को किफायती दामों में दिलाने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे।
खासतौर पर जालसाज टिंबर कारोबारियों का व्हाट्सएप नंबर हासिल कर उनसे संपर्क करते थे। बता दें कि वह व्हाट्सएप के जरिए ही महंगी लकड़ी के फोटो भेज कर उस लकड़ी का कम दामों में सौदा करते थे। जनवरी 2022 को जालसाजों ने इसी तरह जानकीपुरम थानाक्षेत्र के रहने वाले टिंबर कारोबारी से भी ठगी की थी। इसके बाद टिंबर कारोबारी ने जालसाजों के खिलाफ जानकीपुरम कोतवाली मे एफआईआर दर्ज करवाई थी। बता दें कि जालसाजों ने व्हाट्सएप पर महंगी लकड़ी के फोटो भेज कर उसे कम दामों में बेचने का सौदा तय किया था। बतौर पेशगी में जालासाजों ने टिंबर कारोबारी से सवा तीन लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए थे। रुपये लेने के बाद जालसाजों ने मोबाइल बंद कर लिया था।
दो गुण्डे छह माह के लिए जिला बदर
अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर चलाई जा रही जिला बदर की कार्रवाई के तहत दो लोगों को जिला बदर किया गया है। मडियांव पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर ककौली मडियांव के रहने वाले 22 वर्षीय सतीश शर्मा को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया। जिला बदर किए गए सतीश शर्मा के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मडियांव पुलिस ने ही प्रेमनगर ककौली मडियांव के ही रहने वाले 21 वर्षीय पीयूष यादव उर्फ अनुभव यादव को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अंतरजनपदीय गिरोह के तीन जालसाज गिरफ्तार, पीतल की मूर्ति और नकदी बरामद
