छोटे पर्दे पर जलवा बिखेर रहीं बरेली की बुशरा खान, वेब सीरीज में दिखेंगे मोहित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुंबई में बरेली के कलाकार लगातार अपनी एक्टिंग की धाक जमा रहे हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक उनकी एक्टिंग की चमक देखने को मिल रही है। बरेली की बिटिया बुशरा खान इन दिनों कलर्स टीवी पर आने वाले ड्रामा सीरियल ‘उड़ारियां’ में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में …

बरेली, अमृत विचार। मुंबई में बरेली के कलाकार लगातार अपनी एक्टिंग की धाक जमा रहे हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक उनकी एक्टिंग की चमक देखने को मिल रही है। बरेली की बिटिया बुशरा खान इन दिनों कलर्स टीवी पर आने वाले ड्रामा सीरियल ‘उड़ारियां’ में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उनकी एंट्री सीरियल के अंदर हुई है, जिसको लेकर परिवार में खुशी है।

उन्होंने बरेली में ही रहकर एक्टिंग गुरु सादिक खान से अभिनय की बारीकियां सीखीं। इसके अलावा वह जल्द ही डीडी नेशनल पर आने वाले सीरियल ‘मेरे देश की धरती’में नजर आने वाली हैं। बुशरा मूल रूप से पुराना शहर के मुन्ना खां के नीम के पास की रहने वाली है। उनके पिता जावेद खान एक प्रापर्टी डीलर हैं। बुशरा फिलहाल बिशप कोनार्ड में बारहवीं की छात्रा हैं, लेकिन इन दिनों एक्टिंग के चलते मुंबई में रह रही हैं।

बुशरा की मां शहनाज खान ने बताया कि बिटिया टीवी पर आ रही है तो इस बात से वह खुश हैं। हाल ही में जब उनकी सीरियल में एंट्री हुई तो पूरे परिवार ने उनकी पहली झलक दिखने पर जमकर तालियां बजाईं। बुशरा ने बताया कि वह इससे पहले जी-5 की वेब सीरीज देव डी सीजन टू में भी काम कर चुकी हैं, इसके अलावा बिग बाॅस के प्रोमो में भी नजर आ चुकी हैं। एक हफ्ते पहले ही सीरियल के लिए आनलाइन आडिशन दिया था।

सिलेक्ट होने के बाद फिलहाल एक महीने तक कलर्स टीवी के साथ काम करेंगी। सीरियल की मुख्य अभिनेत्री तेजो की मेड का किरदार वह निभा रही हैं। इसके अलावा डीडी-1 पर जल्द आने वाले सीरियल मेरे देश की धरती में वह मुख्य भूमिका में जल्द नजर आएंगी। बुशरा कामयाबी की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख से ज्यादा फालोवर हो चुके हैं। बुशरा अपनी कामयाबी के लिए एक्टिंग गुरु सादिक खान को भी धन्यवाद कहती हैं।

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज में दिखेंगे मोहित
अमेजॉन प्राइम वीडियो अपने दर्शकों के लिए जल्द ही एक नई वेब सीरीज लेकर आ रहा है। अनु कपूर स्टारर वेब सीरीज ””क्रैश कोर्स”” अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। विजय मौर्य द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ””क्रैश कोर्स”” में अब दर्शकों को नए और युवा चेहरे देखने को मिलेंगे।

इस वेब सीरीज में बरेली के मोहित सोलंकी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। मोहित ने थिएटर से एक्टिंग की शुरूआत की थी। उन्होंने मशहूर थिएटर निर्देशक रंजीत कपूर के साथ करियर की शुरू की थी। जिन्होंने बरेली में विंडरमेयर थिएटर में ”सब ठाठ पड़ा रह जाएगा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई केन्द्रीय विद्यालय जेएलए से की। रामानुजन कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई की। जहां उन्होंने रंगमंच की बारीकियां सीखीं।

यह भी पढ़ें- बरेली पुलिस गुमशुदा को तलाशती रह गई, UPSTF ने हरदोई से धर दबोचा, एक करोड़ का स्मैक भी बरामद

संबंधित समाचार