बहराइच: मगरमच्छ ने युवक के पैर को दबोचा, सीएचसी रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के गिरिजापूरी बैराज के निकट बसे युवक पर शनिवार सुबह मगरमच्छ ने हमला कर दिया। युवक पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया है। युवक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतरनियाघाट रेंज के गिरिजापुरी निवासी दशरथ (32) पुत्र …

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के गिरिजापूरी बैराज के निकट बसे युवक पर शनिवार सुबह मगरमच्छ ने हमला कर दिया। युवक पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया है। युवक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतरनियाघाट रेंज के गिरिजापुरी निवासी दशरथ (32) पुत्र उत्तम शनिवार सुबह कैलाशपुरी गांव गया था। कुछ दूरी पर स्थित गांव में पहुंचा युवक बैराज के निकट से गुजर रहा था। तभी नदी से निकले मगरमच्छ ने युवक के पैर को दबोच लिया।

युवक ने शोर मचाते हुए मगरमच्छ से संघर्ष किया। तब मगरमच्छ ने युवक के पैर को छोड़ा। इसके बाद वह नदी में चला गया। घायल युवक को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना रेंज कार्यालय में दी गई। मौके पर सदर बीट इंचार्ज टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लेते हुए रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है।

पढ़ें-हाथरस: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, छह कांवड़ियों की मौत

संबंधित समाचार