बेबसी : अबला तेरी यही कहानी, होठों पर दर्द और आंखों में पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुशवंत चौधरी, अमृत विचार। नारी सशक्तिकरण का अलख जगाने की कोशिश में सरकार नित नई योजनाएं बना रही है। महिलाओं के सामाजिक उत्थान व उन्हें सशक्त बनाने की हर मुमकिन कोशिश हो रही है। कानून तक सख्त कर दिए गए। फिर भी आधी आबादी की हालत में बड़ा बदलाव अब तक नहीं हो सका। मुरादाबाद …

खुशवंत चौधरी, अमृत विचार। नारी सशक्तिकरण का अलख जगाने की कोशिश में सरकार नित नई योजनाएं बना रही है। महिलाओं के सामाजिक उत्थान व उन्हें सशक्त बनाने की हर मुमकिन कोशिश हो रही है। कानून तक सख्त कर दिए गए। फिर भी आधी आबादी की हालत में बड़ा बदलाव अब तक नहीं हो सका। मुरादाबाद सूबे के उन गिने चुने जिलों में जहां महिला उत्पीड़न की घटनाएं कम होने की बजाय लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस दफ्तर तक आने वाली पीड़ित महिलाओं के होठ पर दर्द व आंखों में पानी है। घर की चारदीवारी से लेकर खेत व रास्तों तक में इनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कहीं पर दहेज की बेदी में चढ़ाई जा रही हैं तो कहीं दहेज की मांग पूरी न करने पर दर-दर की ठोंकरे खाने के लिए महिलाओं को ससुरालियों ने छोड़ दिया है।

10 लाख नहीं दिए तो घर से निकाला
कटघर थाना क्षेत्र में पीतलनगरी निवासी मोनिका की शादी 26 नंबर 2020 को बहजोई के मऊ कठेर निवासी अजीत कुमार से हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। पति शराब पीकर साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि अजीत मोनिका को धीमा जहर देने लगा। जिससे मोनिका कभी मां न बन सके और वह दूसरी शादी कर सके। 28 जून को ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति,सास,ससुर, जेठ सिंह, गंगा देवी, नन्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दहेज में कार और 15 लाख मांग रहे ससुराल वाले, मुकदमा
लुधियाना निवासी मेघा चोपड़ा ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार दिसंबर 2016 को पुलकित से हुई थी। शादी में मेघा के पिता ने 40 लाख रुपये खर्च किए थे। कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले इनोवा कार व 15 लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति जबरन संबंध बनाता था। 18 जुलाई 2019 को ससुरालियों ने मारपीट कर उसे निकाल दिया। तहरीर के आधार पर महिला थाने में पति पुलकित , ससुर सतीश और सास बबली चोपड़ा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दहेज उत्पीड़न में फंसा स्टेनोग्राफर, रिपोर्ट दर्ज
कटघर थाना क्षेत्र में सूर्य नगर निवासी महिला का कहना था कि उसकी शादी 29 मई 2020 को ठाकुरद्वारा में चतरपुर नायक निवासी नीरज सैनी के साथ हुई थी। पति गुजरात में स्टेनोग्राफर है। वह पीड़ता को अपने साथ गुजरात ले गया। वहां पीड़िता को पता चला की नीरज के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध है। पीड़िता ने विरोध किया तो नीरज ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। इतना ही नहीं नीरज ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। 14 जनवरी 2022 को नीरज ने पीड़िता का जबरन गर्भपात कराने के बाद उसे घर से निकाल दिया।

20 लाख रुपये की मांग पूरी न हुई तो मारपीट कर निकाला
लोहागढ़ निवासी कोपल रस्तोगी ने बताया कि उसकी शादी 24 मार्च 2016 को रामपुर के मिस्टन गंज निवासी दीप अग्रवाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। इंकार करने पर पति आए दिन शराब पीकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगा। कोपल ने जब इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति दीप अग्रवाल,ससुर सुरेश चंद्र अग्रवाल और सास रेखा अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

निकाह के पांच साल बाद दहेज मांग रहे ससुराल वाले
कटघर थाना क्षेत्र में भोलानाथ कालोनी निवासी रवीना पुत्री शौकत ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह लगभग पांच साल पहले बदायू में दातागंज थाना क्षेत्र में गांव ढिलवारी निवासी आस मोहम्मद से हुई थी। शादी के कुछ साल तक सब ठीक चल रहा था। दो बच्चों के जन्म के बाद ससुराल वाले उससे दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। इंकार पर मारपीट की जाती। आरोप है कि दो माह पहले उसे घर से निकाल दिया। कटघर थाने में पति आस मोहम्मद , जेठ नाविर , जाफिर , ससुर अली मोहम्मद और सास हाजरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कैंटर चालक की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी कटघर पुलिस

संबंधित समाचार